एक हफ्ते में तीन बार वार्ता की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123482-एक_हफ्ते_में_तीन_बार_वार्ता_की
ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के विदेशमंत्रियों ने एक सप्ताह में तीन बार टेलीफोनी वार्ता की।
(last modified 2023-04-15T02:32:28+00:00 )
Apr १५, २०२३ ०८:०२ Asia/Kolkata
  • एक हफ्ते में तीन बार वार्ता की

ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के विदेशमंत्रियों ने एक सप्ताह में तीन बार टेलीफोनी वार्ता की।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने आज़रबाइजान के अपने समकक्ष जेहून बायरामोफ़ के साथ शुक्रवार की रात को टेलीफोनी वार्ता की जिसमें दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया। इसी प्रकार इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों देशों के बीच समझौतों व सहमतियों को व्यवहारिक बनाये जाने पर बल दिया गया।

इससे पहले दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने 7 और 8 अप्रैल को भी टेलीफोनी वार्ता की थी जिसमें क्षेत्रीय और द्विपक्षीय विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया गया था। इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय की घोषणा के अनुसार दोनों देशों के विदेशमंत्रियों के बीच वार्ता का जारी रहना संयुक्त कार्यसूची के विषयों में से है और इस रचनात्मक वार्ता में दोनों पक्षों ने दोनों देशों के अधिकारियों के मध्य वार्ता के जारी रहने पर बल दिया।

आज़रबाइजान गणराज्य में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत सैयद अब्बास मूसवी ने भी पिछले बुधवार को आज़रबाइजान के उपराष्ट्रपति हिकमत हाजीओफ़ के साथ वार्ता की खबर दी और अपने ट्वीट में लिखा था कि ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के विदेशमंत्रियों के बीच होने वाली रचनात्मक वार्ता के बाद मैंने भी इस देश के उपराष्ट्रपति श्री हिकमत हाजीओफ़ से वार्ता की थी और आशा है कि वार्ता की जो प्रक्रिया आरंभ हुई है वह क्षेत्रीय और दोनों देशों के हित में होगी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए