इस्राईल को तबाह कर सकता है ईरानः ज़ायोनी जनरल की स्वीकारोक्ति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123630-इस्राईल_को_तबाह_कर_सकता_है_ईरानः_ज़ायोनी_जनरल_की_स्वीकारोक्ति
ज़ायोनी शासन के एक जनरल ने स्वीकार किया है कि ईरान के भीतर इस्राईल को नष्ट करने की क्षमता मौजूद है।
(last modified 2023-04-20T03:44:53+00:00 )
Apr १९, २०२३ १६:२६ Asia/Kolkata
  • इस्राईल को तबाह कर सकता है ईरानः ज़ायोनी जनरल की स्वीकारोक्ति

ज़ायोनी शासन के एक जनरल ने स्वीकार किया है कि ईरान के भीतर इस्राईल को नष्ट करने की क्षमता मौजूद है।

राय अलयौम समाचारपत्र की बुधवार की रपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के रिज़र्व बल के एक जनरल ने अपने एक भाषण में इस शासन की सैन्य क्षमता के बारे में बताया। 

इसहाक़ ब्रीक का कहना था कि ईरान की शक्ति में सौ गुना वृद्धि हुई है एसे में ईरान के विरुद्ध किसी भी प्रकार का हमला, ज़ायोनी शासन के विनाश का कारण बनेगा।  ज़ायोनी शासन के रिज़र्व सैन्य बल के इस जनरल ने बताया कि सन 2009 में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमले की योजना बनाई गई थी।  इस काम के लिए लगभग चार अरब डालर का अनुमान लगाया गया था। 

इस्हाक़ ब्रीक ने कहा कि इतना होने के बावजूद यह हमला अंजाम नहीं पाया क्योंकि इस्राईल के भीतर यह कहा जा रहा था कि इसके जवाब में ईरान की जो कार्यवाही होगी उसका नुक़सान बहुत बड़े पैमाने पर होगा।  उनका यह मानना है कि वर्तमान समय में ईरान की धमकी, विगत की तुलना में बहुत ही प्रभावशाली और ख़तरनाक है।  तेहरान की मिसाइल क्षमता इस समय बहुत अधिक हो चुकी है। 

इसहाक़ ब्रीक ने यह भी कहा कि इस्राईल के कई मंत्रीमण्डलों ने ईरान के विरुद्ध हमलों के बयान देने की आदत सी बना ली है।  उन्होंने कहा कि अगर इस्राईल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला करने का कोई फैसला किया तो उसके जवाब में इस्राईल को विनाश का सामना करना पड़ सकता है।