निराधार दावों से गुट-7 को बचना चाहिएः ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय ने देश के बारे में गुट-7 के निराधार दावे का खण्डन किया है।
विदेश मंत्रालय का कहना है कि गुट सात को इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध झूठे और निराधार आरोप लगाने से बचना चाहिए।
ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि बड़े खेद की बात है कि गुट-7 देशों के सदस्यों ने अमरीका द्वारा की जाने वाली क़ानून विरोधी कार्यवाहियों को अनदेखा करते हुए ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम पर ही आरोप मढ़ दिये जबकि वह अब भी आईएईए या अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के साथ सहयोग को जारी रखे हुए है।
गुट सात के नाम से मश्हूद औद्योगिक देशों के संगठन जी-सेवन ने जापान में आयोजित अपनी दो दिवसीय बैठक के अंत में जो बयान जारी किया है उसमें ईरान और उसके शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध निराधार दावे किये गए हैं।
गुट सात के विदेश मंत्रियों ने ईरान पर रूस के लिए हथियार भेजने का आरोप लगाते हुए इसको रोकने की मांग की है। विशेष बात यह है कि ईरान के विरुद्ध दावा एसी स्थति में किया गया है कि उससे संबन्धित कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया है। हालांकि ईरान की ओर से इस बारे में पहले की स्पष्टीकरण दिया जा चुका है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए