ईरान समेत किन देशों में शुक्रवार को या शनिवार को ईद है?
सऊदी अरब, तुर्की, यूएई, क़तर, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, फ़िलिस्तीन, अलजीरिया और कुवैत समेत कुछ मुस्लिम और अरब देश शुक्रवार को ईद अल-फ़ित्र मना रहे हैं, तो बाक़ी देशों में शनिवार को ईद की घोषणा की गई है।
गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ में शिया मुसलमानों के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीस्तानी के कार्यालय और ओमान ने एक बयान जारी करके कहा है कि गुरुवार को ईद का चांद दिखाई नहीं दिया है, इसलिए शनिवार को शव्वाल की पहली तारीख़ होगी।
वहीं ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई के कार्यालय का कहना है कि गुरुवार शुक्रवार को रमज़ान मुबारक की 30 तारीख़ है, इसलिए शनिवार को ईद मनाई जाएगी।
भारत और पाकिस्तान समेत कई अन्य एशियाई देशों में भी शनिवार को ईद मनाई जानएगी।
ग़ौरतलब है कि रमज़ान के पूरे महीने में मुसलमान रोज़ा रखते हैं और तड़के सहरी के वक़्त से सर्यास्त तक खाने-पीने और उन चीज़ों से परहेज़ करते हैं, जिन्हें रोज़े में हराम किया गया है।
महीने के अंत में जिन देशों में चांद दिखाई देता है, वहां अगले दिन इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक़ शव्वाल की पहली तारीख़ होती है और ईद का जश्न मनाया जाता है। बाक़ी रमज़ान के 30 दिन पूरे होने पर ईद का जश्न मनाया जाता है।
ईद के दिन सुबह को सबसे पहले मुसलमान ईद गाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा करते हैं, उसके बाद ईद मिलन, बधाईयों और जश्न का सिलसिला शुरू होता है।
कुछ मुस्लिम देशों में ईद अल-फ़ित्र के मौक़े पर एक हफ़्ते तक सार्वजनिक अवकाश का एलान किया जाता है। ईरान में इस मौक़े पर दो दिन की आम छुट्टियां होती हैं। msm