यमन में क्या चाहता है ईरान, विदेशमंत्री ने बता दिया?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123846-यमन_में_क्या_चाहता_है_ईरान_विदेशमंत्री_ने_बता_दिया
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यमन की वार्ताकार टीम के प्रमुख मुहम्मद अब्दुस्सलाम से वार्ता में कहा कि तेहरान हर उस प्रयास का स्वागत करेगा जिसका परिणाम यमनी जनता के परिवेष्टन की समाप्ति, इस देश में युद्ध विराम और यमन के राजनैतिक गुटों में सहमति के रूप में सामने आ सकता है।
(last modified 2023-04-26T09:04:44+00:00 )
Apr २६, २०२३ १४:३३ Asia/Kolkata
  • यमन में क्या चाहता है ईरान, विदेशमंत्री ने बता दिया?

इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यमन की वार्ताकार टीम के प्रमुख मुहम्मद अब्दुस्सलाम से वार्ता में कहा कि तेहरान हर उस प्रयास का स्वागत करेगा जिसका परिणाम यमनी जनता के परिवेष्टन की समाप्ति, इस देश में युद्ध विराम और यमन के राजनैतिक गुटों में सहमति के रूप में सामने आ सकता है।

ईरान के विदेशमंत्री ने यमन की नेश्नल साल्वेशन सरकार की वार्ताकार टीम के प्रमख मुहम्मद अब्दुस्सलाम से मुलाक़ात में जो मसक़त में ईरान के दूतावास में अंजाम पायी, एकजुट यमन के महत्व की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

इस मुलाक़ात में ईरान के विदेशमंत्री ने यमन में मानवीय मामलों और क़ैदियों के आदान प्रदान के बारे में यमन में होने वाली कार्यवाहियों को सकारात्मक बताया।

इस मुलाक़ात में यमन की नेश्नल साल्वेशन सरकार की वार्ताकार टीम के प्रमुख मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने भी यमन के लिए ईरान की मानवता प्रेमी मदद के जारी रहने की सराहना की और विभिन्न क्षेत्रों में सनआ में और सऊदी अरब से होने वाली वार्ताओं की ताज़ा स्थिति से उन्हें अवगत कराया। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए