ईरान और लेबनान के विदेशमंत्री, परस्पर सहयोग पर हुए सहमत
अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना है कि ईरान, लेबनान की भलाई चाहता है।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि देशों को चाहिए कि वे लेबनान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करते हुए लेबनानी गुटों के बीच होने वाले समझौते का सम्मान करें।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने लेबनान की राजधानी बेरूत में इस बात की पुष्टि की है कि लेबनान के पक्षों के बीच होने वाले किसी भी समझौते का तेहरान, समर्थन करता है। अपने लेबनानी समकक्ष के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ईरान के विदेशमंत्री ने गुरूवार को यह बात कही। अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, केवल लेबनान की भलाई चाहता है।
इसी बीच लेबनान के विदेशमंत्री का कहना था कि मैंने ईरान के अपने समकक्ष के साथ सऊदी अरब और ईरान के बीच हुए समझौते के बारे में विचार-विमर्श किया। उनका कहना था कि इसका लेबनान, यमन, सीरिया और फ़िलिस्तीन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ेगा। बू हबीब ने यह भी कहा कि अमीर अब्दुल्लाहियान के साथ मुलाक़ात में हमने तेहरान और बेरूत में ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के बारे में भी बात की गई।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए