अमीर अब्दुल्लाहियान और हसन नसरुल्लाह की मुलाक़ात
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह से मुलाक़ात की है।
ईरानी विदेश मंत्री और हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने इस बैठक में लेबनान की स्थिति, फ़िलिस्तीन के मुद्दे और ईरान और सऊदी अरब के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के समझौते जैसे मुद्दों पर बातचीत की।
ईरान के विदेश मंत्री की लेबनान की यात्रा के दौरान, शुक्रवार को यह मुलाक़ात हुई, जिसमें बेरूत में ईरान के राजदूत मुजतबा अमानी के अलावा विदेश मंत्रालय के कई उच्च अधिकारियों ने भाग लिया।
ग़ौरतलब है कि रमज़ान में फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच होने वाली झड़पों और मस्जिदुल अक़सा में ज़ायोनी सैनिकों के घुसकर नमाज़ियों को प्रताड़ित करने के बाद से क्षेत्र संवेदनशील स्थिति से गुज़र रहा है।
वर्तमान क्षेत्रीय घटनाक्रमों को देखते हुए हिज़्बुल्लाह महासचिव के साथ ईरानी विदेश मंत्री की इस मुलाक़ात को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
2006 में हिज़्बुल्लाह और इस्राईल के बीच युद्ध भड़क उठा था, जिसमें ज़ायोनी सेना को क्षेत्र में पहली बार अपमानजनक हार का मुंह देखना पड़ा था। करने के बाद से क्षेत्र े बाद से क्षेत्र में ैनिकों के बीच होने वाली झड़पों और मस्जिदुल अक़सा में ज़ायोनी सैनिकों के घुसmsm