सुप्रीम लीडर की श्रमिकों से मुलाक़ात
इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई से देश के श्रमिकों से मुलाक़ात की।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि श्रमिक समुदाय ने शत्रुओं और देश का बुरा चाहने वालों को कभी भी दुरूपयोग का मौक़ा नहीं दिया।
उन्होंने शनिवार को श्रमिको, श्रमिक संगठन के सदस्यों और श्रम मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भेंट में कहा कि देश के श्रमिक समुदाय ने हर प्रकार के विरोध प्रदर्शनों के दौरान बुरा चाहने वालों को कभी भी परिस्थिति का दुरूपयोग नहीं करने दिया।
वरिष्ठ नेता के अनुसार देश के भीतर के भ्रष्टाचारी के विरुद्ध संघर्ष का साहस न होने से विदेशी शत्रु से मुक़ाबले का साहस समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी अधिकारी के भीतर व्यापार या बैंकिंग व्यवस्था का दुरूपयोग करने वालों से मुक़ाबला न करने की हिम्मत न पाई जाती हो तो फिर वह अमरीका जैसी वर्चस्ववादी सरकार से मुक़ाबला नहीं कर पाएगा। आपने उत्पादन को देश की रीढ़ की हड्डी और श्रमिकों को, उत्पादन की रीढ़ की हड्डी बताया।
वरिष्ठ नेता का कहना था कि इस वर्ष के नारे अर्थात उत्पादन में वृद्धि का अधिकांश भाग श्रमिकों से ही संबन्धि है। ऐसे में श्रमिकों या मज़दूरों को प्रोत्साहन और आत्मविश्वास के साथ काम करना चाहिए। आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने श्रमिक समाज के 14000 शहीदों को श्रमिकों के हाथों में 14000 सम्मान के ध्वज बताया।
इस्लामी क्रांति और व्यवस्था के प्रति श्रमिकों की वफ़ादारी की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति के आरंभिक काल में हमारा बुरा चाहने वाले विदेशियों के भारी दुष्प्रचार के मुक़ाबले में श्रमिकों ने कारख़ानों और अन्य स्थानों पर काम बंद कराने के प्रयासों को पूरी तरह से विफल बना दिया।
उन्होंने विदेशियों द्वारा उकसावे के मुक़ाबले में श्रमिकों की होशियारी को श्रमिक समुदाय का महान जेहाद बताया। आपने कहा कि वे न तो अबतक एसा कर सके हैं और ईश्वर की कृपा से आगे भी व्यवस्था के मुक़ाबले में कभी भी श्रमिक समुदाय को नहीं ला सकेंगे।
वरिष्ठ नेता ने कुछ कार्यस्थलों पर किये जाने वाले कुछ विरोधों को स्वभावित बताया।इस बारे में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के काम वास्तव में सरकार और व्यवस्था को अवगत या सूचित कराने के अर्थ में हैं। ऐसे अवसरों पर जहां भी अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया उनको पता चला कि वास्तव में श्रमिक ही सही थे। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए