फार्स की खाड़ी का राष्ट्रीय दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123954-फार्स_की_खाड़ी_का_राष्ट्रीय_दिवस_कब_और_क्यों_मनाया_जाता_है
इस्लामी गणतंत्र ईरान में 30 अप्रैल को फार्स की खाड़ी का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
(last modified 2023-04-30T07:33:10+00:00 )
Apr ३०, २०२३ १२:५९ Asia/Kolkata
  • फार्स की खाड़ी का राष्ट्रीय दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

इस्लामी गणतंत्र ईरान में 30 अप्रैल को फार्स की खाड़ी का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

सन 1622 में दक्षिणी ईरान के जल क्षेत्र से पुर्तगाल के उपनिवेशवादियों की वापसी हुई थी इसीलिए 30 अप्रैल को, फार्स की खाड़ी के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

14 मई सन 1999 में संयुक्त राष्ट्र संघ के सचिवालय के आदेशानुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान तथा अरब प्रायद्वीप के बीच में स्थित जलमार्ग का नाम "फ़ार्स की खाड़ी" है। राष्ट्रसंघ ने यह भी आदेश दिया है कि उसके आधिकारिक कामों में इस क्षेत्र को फ़ार्स की खाड़ी के नाम से ही याद किया जाए।

फ़ार्स की खाड़ी का क्षेत्रफल 237000 वर्ग किलोमीटर है। यह ओमान सागर और ईरान तथा अरब प्रायद्वीप के बीच में स्थित है।  फ़ार्स की खाड़ी, विश्व की तीसरी सबसे बड़ी खाड़ी है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए