ज़ायोनी सरकार अब अपनी डिटरेंस खो चुकी हैः इमामे जुमा तेहरान
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम मुहम्मद जवाद हाज अली अकबरी ने कहा कि रेज़िस्टेंस फ़्रंट की डिटरेंस बढ़ाई जानी चाहिए और फ़िलिस्तीनियों का प्रतिरोध मज़बूती और प्रतिष्ठा के साथ जारी रहना चाहिए।
हुज्जतुल इस्लाम अली अकबरी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में फ़िलिस्तीन के ताज़ा हालात पर बोलते हुए कहा कि इस्लामी क्रांति के नेता ने ईदुल फ़ित्र के दिन रणनीति का एलान कर दिया था कि आज इस्लामी जगत फ़िलिस्तीन के भीतर सक्रिय फ़ोर्सेज़ की मदद करे और इस्लामी गणतंत्र ईरान के समर्थन से इस रणनीति पर अमल भी किया गया है जिसके नतीजे में ज़ायोनी शासन का भविष्य अंधकार में डूब गया है।
उन्होंने कहा कि डूबती हुई ज़ायोनी सरकार ख़ुद को बचाने के लिए सबसे ख़ूख़ार व्यक्तियों पर आधारित मंत्रीमंडल तैयार करती है मगर यह अपराधी भी कुछ नहीं कर पाए बल्कि इस्राईल की हालत और भी ख़राब हो गई।
इस्राईल के हाथों बेगुनाह फ़िलिस्तीनियों के क़त्लेआम की कड़ी निंदा करते हुए तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इस सप्ताह के इमाम अली अकबरी ने कहा कि ज़ायोनी शासन के हाथों बच्चों की हत्या इस सरकार की बेबसी की निशानी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए