फ़्रांस ने ईरान को कहाः शुक्रिया!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124358-फ़्रांस_ने_ईरान_को_कहाः_शुक्रिया!
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने और इलाक़े में तकफ़ीरी आतंकवाद से संघर्ष में बेमिसाल भूमिका निभाई है और यह संस्थान हमारी रेड लाइन है।
(last modified 2023-05-13T07:49:25+00:00 )
May १२, २०२३ १४:५७ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस ने ईरान को कहाः शुक्रिया!

इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने और इलाक़े में तकफ़ीरी आतंकवाद से संघर्ष में बेमिसाल भूमिका निभाई है और यह संस्थान हमारी रेड लाइन है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने शुक्रवार को फ़्रांस की विदेश मंत्री कैथ्रीन क्लोना से टेलीफ़ोनी बातचीत में कहा कि पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी देश की सुरक्षा की रखवाली फ़ोर्स और हमारी रेडलाइन है।

विदेश मंत्री ने दोनों देशों के संबंधों के लंबे इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि ईरान के बारे में फ़्रांस का यथार्थवादी बर्ताव सार्थक क़दम है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने फ़्रांस की रणनैतक स्वाधीनता के बारे में इस देश के राष्ट्रपति के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि इस रणनीति को अमली जामा पहनाने के लिए व्यवहारिक क़दम उठाने की ज़रूरत है।

विदेश मंत्री ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में जारी ज़ायोनी शासन के युद्ध अपराधों की निंदा की और कहा कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधक मोर्चा अपने अवाम की रक्षा का मज़बूत इरादा रखता है और निश्चित रूप से फ़िलिस्तीन के हालात युद्धोन्मादी ज़ायोनी शासन के फ़ेवर में नहीं जाएंगे।

टेलीफ़ोनी वार्ता में फ़्रांस की विदेश मंत्री ने कहा कि सार्थिक वार्ता मुश्किलों के समाधान का बेहतरीन रास्ता है और फ़्रांस दोनों देशों के बीच सार्थक वार्ता का स्वागत करता है। उन्होंने ग़ज़्ज़ा के हालात के बारे में कहा कि यह चिंता का विषय है इसलिए हम तनाव कम करने और झड़पें रुकवाने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

फ़्रांसीसी विदेश मंत्री ने ईरान में मानवताप्रेमी भावना के तहत दो फ़्रांस गिरफ़तार फ़्रांसीसी नागरिकों की रिहाई का भी स्वागत किया और कहा कि यह विश्वास बहाली की दिशा में उठाया गया क़दम हो सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए