अमीर अब्दुल्लाहियान ने की फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की सराहना
विदेशमंत्री कहते हैं कि कुछ हल्क़ों की ख़ामोशी, ज़ायोनी शासन को दुस्साहसी बना रही है।
ईरान के विदेशमंत्री ने ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं के प्रतिरोध की प्रशंसा की है।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने शुक्रवार को फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन के महासचिव के साथ ग़ज़्ज़ा के हालिया परिवर्तनों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों की हालिया कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की।
इस टेलिफोन वार्ता में ईरान के विदेशमंत्री अब्दुल्लाहियान ने फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध को अनउदाहरणीय बताया। इसी के साथ उन्होंने हमास के नेता इस्माईल हनिया से भी फ़िलिस्तीन के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श किया।
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने ज़ायोनी शासन के अपराधों पर पश्चिम की ख़ामोशी का ज़िक्र करते हुए कहा था कि फ़िलिस्तीनी जनता के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के हालिया अमानवीय हमलों पर पश्चिमी देशों विशेष रूप से पश्चिमी मीडिया की ख़ामोशी के करण अवैध ज़ायोनी शासन दुस्साहसी होता जा रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए