आरिफ अलवी ने ईरान-सऊदी अरब समझौते को दूरदर्शी बताया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124478-आरिफ_अलवी_ने_ईरान_सऊदी_अरब_समझौते_को_दूरदर्शी_बताया
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ईरन और सऊदी अरब के बीच होने वाले समझौते को एतिहासिक बताया है।
(last modified 2023-05-16T11:01:56+00:00 )
May १६, २०२३ १६:३१ Asia/Kolkata
  • आरिफ अलवी ने ईरान-सऊदी अरब समझौते को दूरदर्शी बताया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ईरन और सऊदी अरब के बीच होने वाले समझौते को एतिहासिक बताया है।

आरिफ़ अलवी का कहना है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच फिर से कूटनीतिक संबन्धों की बहाली बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि मैं दोनो देशों के नेताओं को इसलिए बधाई देता हूं क्योंकि उन्होंने एसा शांति समझौता किया जो एतिहासिक होने के साथ ही स्थाई भी है।  पाकिस्तान के राष्ट्रपति का कहना था कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और सऊदी अरब के नेताओं ने दूरदर्शिता और सूझबूझ का प्रयोग करते हुए वर्षों पुराने तनाव और मतभेद को समाप्त कर दिया। 

इसी बीच पाकिस्तान के एक विशेषज्ञ मुशाहिद हुसैन ने अपने एक लेख में लिखा है कि अब एसा लगता है कि फिलहाल सऊदी अरब क्षेत्र में वाशिग्टन की रणनीतिक को विस्तार देने वाला देश नहीं रह गया है।  याद रहे कि 10 मार्च 2023 को बीजिंग में ईरान और सऊदी अरब के बीच एक समझौता हुआ था जिसके आधार पर दोनो देशों में एक दूसरे के दतावासों और काउन्सलेट्स को फिर से खोला जाए।

याद रहे कि विश्व के कई देशों के नेता और राजनीतिक विशलेषक, इस्लामी गणतंत्र ईरान और सऊदी अरब के बीच होने वाले समझौते को कई आयामों से महत्वपूर्ण बता रहे हैं।  कुछ का कहना है कि यह समझौता क्षेत्र में विदेशी सैन्य उपस्थिति को समाप्त कराने में भी सहायक सिद्ध हो सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए