फ़िलिस्तीनियों के लिए ईरान, विश्वसनीय स्तंभ हैः हनिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124684-फ़िलिस्तीनियों_के_लिए_ईरान_विश्वसनीय_स्तंभ_हैः_हनिया
हमास का मानना है कि ईरान, फ़िलिस्तीनियों के लिए बहुत ही विश्वसनीय ढाल है।
(last modified 2023-05-23T03:06:59+00:00 )
May २३, २०२३ ०८:३६ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के लिए ईरान, विश्वसनीय स्तंभ हैः हनिया

हमास का मानना है कि ईरान, फ़िलिस्तीनियों के लिए बहुत ही विश्वसनीय ढाल है।

अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार हमास ने ईरान को प्रतिरोध की धुरी के लिए यह स्थिर और विशवसनीय स्तंभ बताया है। 

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास के नेता का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, एसा स्थिर एवं विशवसनीय स्तंभ है जिसपर फ़िलिस्तीन का प्रतिरोध तकिया किये हुए है। 

हमास की राजनैतिक शाखा के प्रमुख इस्माईल हनिया ने कहा है कि आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के प्रमुख का संदेश, फ़िलिस्तीन के बारे में जहां पर ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के विशेष ध्यान को दर्शाता है वहीं पर फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध के प्रति ईरान के असीमित समर्थन को भी बताता है। 

हनिया ने कहा कि ज़ायोनी यह सोच रहे थे कि फ़िलिस्तीनियों के कुछ कमांडरों को शहीद करके वे प्रतिरोध को तोड़ने में सफल हो जाएंगे।  उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शत्रु यह भी सोच रहा था कि फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध कार्यवाही करने से वह अपने आंतरिक संकट से बाहर निकल आएगा।

याद रहे कि आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के प्रमुख  ब्रिगेडियर जनरल इस्माईल क़ाआनी ने प्रतिरोध के गुटों को भेजे अपने संदेश में कहा था कि जार्डन नदी के पश्चिमी तट और पूरे फ़िलिस्तीन के जियालों ने यह सिद्ध कर दिया है कि विजय बहुत निकट है।  यह संदेश ज़ायोनी शासन और फ़िलिस्तीनी गुटों के बीच होने वाले हालिया युद्ध के बाद दिया गया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए