त्रिपक्षीय वार्ता कामयाब रहीः ईरान
आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष को लेकर ईरान ने चीन और पाकिस्तान से वार्ता की है।
सैयद रसूल मूसवी ने ईरान, चीन और पाकिस्तान की त्रिपक्षीय वार्ता को लाभदायक बताया है।
बीजिंग में ईरान के राजदूत ने आतंकवाद से मुक़ाबले के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान, चीन और पाकिस्तान के बीच होने वाली प्रथम वार्ता को क्षेत्र की सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए प्रभावशाली बताया है।
ईरान, पाकिस्तान और चीन की मौजूदगी में बुधवार 7 जून को बीजिंग में त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी जिसका उद्देश्य, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के विषय पर विचार-विमर्श करना था।
इस बैठक में भाग लेने वाले पक्षों ने आतंकवाद के ख़िलाफ लड़ाई के संबन्ध में कुछ फैसले लिए। चीन मे ईरान के राजदूत ने गुरूवार को ट्वीट किया है कि इस बैठक के अच्छे परिणाम सामने आएंगे और क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा में यह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इससे पहले चीन की उपस्थति में इस्लामी गणतंत्र ईरान और सऊदी अरब के बीच एक समझौता हुआ था जिसका क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वागत किया गया। कुछ टीकाकारों का इस संबन्ध में यह कहना है कि इससे जहां क्षेत्र में शांति स्थापित होगी वहीं पर क्षेत्र में विदेशी हस्तक्षेप भी रुकेगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए