ईरान के साथ पाकिस्तान के संबन्ध विस्तृत हो रहे हैंःबिलावल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i125286-ईरान_के_साथ_पाकिस्तान_के_संबन्ध_विस्तृत_हो_रहे_हैंःबिलावल
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने ईरान के साथ अपने देश के संबन्धों के विस्तृत होने की जानकारी दी है।
(last modified 2023-06-10T15:23:25+00:00 )
Jun १०, २०२३ २०:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान के साथ पाकिस्तान के संबन्ध विस्तृत हो रहे हैंःबिलावल

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने ईरान के साथ अपने देश के संबन्धों के विस्तृत होने की जानकारी दी है।

बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने कहा है कि इस्लामाबाद और तेहरान के संबन्ध पूरी दृढ़ता के साथ बढ़ रहे हैं। 

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने अलजज़ीरा टीवी चैनेल को दिये साक्षात्कार में कहा कि अपनी हालिया इराक़ की यात्रा के दौरान मैंने वहां के अधिकारियों से मुलाक़ात की।  उन्होंने कहा कि ईरान और सऊदी अरब के संबन्धों को पुनः आरंभ करवाने में बग़दाद की भूमिका की सराहना की। 

बिलावल भुट्टो का कहना था कि इस समय हम ईरान और सऊदी अरब के दूतावासों के आधिकारिक रूप में खुलने के साक्षी हैं।  वे कहते हैं कि यह काम, न केवल ईरान और सऊदी अरब के हित में है बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए यह खुशी की बात है। 

उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ ईरान के राष्ट्रपति की भेंट में मैं भी मौजूद था जिसमें सीमावर्ती बाज़ार का उद्घाटन किया गया था। 

पाकिस्तान के विदेशमंत्री बिलावल ने अफ़ग़ानिस्तान के साथ पाकिस्तान के जटिल संबन्धों के संदर्भ में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान की समस्याओं के समाधान के लिए वहां के सत्तारूढ दल के साथ गंभीर वार्ता की ज़रूरत है।  उनका कहना था कि तालेबान विश्व समुदाय की चिंताओं को अनदेखा कर रहे हैं। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए