ज़ायोनी शासन अब रक्षात्मक स्थति में आ चुका हैः वरिष्ठ नेता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i125414-ज़ायोनी_शासन_अब_रक्षात्मक_स्थति_में_आ_चुका_हैः_वरिष्ठ_नेता
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि वर्तमान समय में ज़ायोनी शासन, रक्षात्मक स्थति में आ चुका है। 
(last modified 2023-06-14T23:30:55+00:00 )
Jun १५, २०२३ ०४:५९ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन अब रक्षात्मक स्थति में आ चुका हैः वरिष्ठ नेता

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि वर्तमान समय में ज़ायोनी शासन, रक्षात्मक स्थति में आ चुका है। 

आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने बुधवार को तेहरान में फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन के महासचिव ज़ेयाद अन्नख़ाला तथा उनके साथ आए शिष्टमण्डल से मुलाक़ात की। 

इस भेंटवार्ता में वरिष्ठ नेता ने ग़ज़्ज़ा के हालिया संघर्ष में जेहादे इस्लामी की सफलता पर बधाई दी।  उन्होंने कहा कि पिछले सत्तर वर्षों की तुलना में वर्तमान समय में ज़ायोनी शासन की स्थति बहुत बदल चुकी है।

सर्वोच्च नेता का कहना था कि ज़ायोनी शासन इस समय रक्षात्मक पोज़ीशन में आ चुका है जिससे पता चलता है कि फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक गुटों ने सही रास्ते को पहचाना जिसपर वे बहुत ही सूझबूझ के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 

वरिष्ठ नेता का कहना था कि बड़े लक्ष्यों के लिए जबतक जान की बाज़ी न लगाई जाए उस समय तक इन लक्ष्यों तक पहुंचना संभव नहीं होता।  आपने कहा कि वर्तमान समय में ईश्वर की कृपा से जेहादे इस्लामी सहित फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध गुटों की शक्ति और उनकी विश्वसनीयता बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा कि हालिया पांच दिनों के युद्ध में ज़ायोनी शासन की पराजय इस बात की पुष्टि करती है।  आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने कहा कि ग़ज़्ज़ा के हालिया युद्ध में फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी गुट ने अच्छा इम्तेहान दिया। 

उन्होंने कहा कि पिछले सात दकशों की तुलना में इस समय ज़ायोनी शासन की स्थति बहुत बदल चुकी है और भविष्य को लेकर इस शासन का चिंतित होना स्वभाविक है।  वरिष्ठ नेता ने कहा  कि जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर फ़िलिस्तीनी गुटों का बढ़ता हुआ प्रभाव ही ज़ायोनी शासन को घुटनों पर ले आने का कारण बना है।  उन्होंने कहा कि इस मार्ग को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। 

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी गुटों द्वारा राजनीति और रणक्षेत्र में एकता बनाए रखने को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया।  उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र और फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी गुटों का समर्थन जारी रहेगा। 

इस भेंट में जेहादे इस्लामी के महासचिव ने ईरान की ओर से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र और प्रतिरोधी गुटों के जारी समर्थन का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि ग़ज्जा के हालिया युद्ध में जेहादे इस्लामी गौरान्वित रहा।  जेहादे इस्लामी के महासचिव ज़ेयाद अन्नख़ाला ने आशा व्यक्त की है कि हम बहुत ही जल्दी बैतुल मुक़द्दस की स्वतंत्रता के साक्षी बनेंगे इन्शाल्ला।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें