इस्माईल हनिया एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे
फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख और फिलिस्तीन के पूर्व प्रधानमंत्री इस्माईल हनिया एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आज सुबह तेहरान पहुंचे हैं।
हमास की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति के अनुसार ईरानी राष्ट्रपति के प्रेमपूर्ण निमंत्रण पर इस्माईल हनिया एक प्रतिनिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं।
इसी प्रकार हमास की विज्ञप्ति में आया है कि इस्माईल हनिया तेहरान में ईरानी अधिकारियों से फिलिस्तीन में होने वाले परिवर्तनों के संबंध में विचारों का आदान- प्रदान करेंगे।
हमास के राजनीतिक कार्यालय के सहायक सालेह अलआरवी, नेज़ार एवज़ुल्लाह, खलीलुल हय्या, मोहम्मद नस्र और खालिद क़ुदूमी भी इस यात्रा में इस्माईल हनिया के साथ हैं।
हमास ने पिछले महीने एलान किया था कि इस्माईल हनिया ने ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के निमंत्रण पर इस यात्रा को स्वीकार किया है और तय यह पाया था कि जल्द से जल्द यह यात्रा अंजाम दी जाये।
रोचक बात यह है कि हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख एसे समय में तेहरान आये हैं जब जेहादे इस्लामी के महासचिव ज़ियाद अन्नाखाला भी तेहरान में हैं। वह कई दिन पहले से ईरानी अधिकारियों से विचारों का आदान- प्रदान करने के उद्देश्य से तेहरान में हैं।
हमास और जेहादे इस्लामी के नेताओं की तेहरान यात्रा एसे समय में हो रही है जब लगभग दो सप्ताह पहले मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में फिलिस्तीनी राष्ट्र की समस्याओं, मस्जिदुल अक्सा और फिलिस्तीनियों पर जायोनी शासन के हमलों और जायोनी शासन की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के बारे में भी विचारों का आदान - प्रदान किया गया था।
इसी प्रकार काहेरा में होने वाली बैठक में दोनों संगठनों ने जायोनी शासन से सशस्त्र मुकाबले पर बल दिया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए