दक्षिणी लेबनान की स्वतंत्रता, समकालीन इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i12592-दक्षिणी_लेबनान_की_स्वतंत्रता_समकालीन_इतिहास_का_स्वर्णिम_पृष्ठ
विदेश मंत्री ने ज़ायोनी शासन के अतिग्रहण से दक्षिणी लेबनान को इस देश की जनता द्वारा स्वतंत्र कराने की वर्षगांठ की बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २६, २०१६ ०२:४६ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी लेबनान की स्वतंत्रता, समकालीन इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ

विदेश मंत्री ने ज़ायोनी शासन के अतिग्रहण से दक्षिणी लेबनान को इस देश की जनता द्वारा स्वतंत्र कराने की वर्षगांठ की बधाई दी है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव सैय्यद हसन नसरूल्लाह और इस देश के विदेश मंत्री जबरान बासील को लिखे गए अलग-अलग संदेशों में प्रतिरोध की ईद और ज़ायोनियों के क़ब्ज़े से दक्षिणी लेबनान की स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर लेबनान के राष्ट्र, सरकार, सेना और हिज़्बुल्लाह के संघर्षकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेशों में इस महाघटना को लेबनान व क्षेत्र के समकालीन इतिहास का एक स्वर्णिम पृष्ठ बताते हुए हिज़्बुल्लाह के युक्तिपूर्ण नेतृत्व और लेबनानी अधिकारियों व हिज़्बुल्लाह के संघर्षकर्ताओं की सराहना की है जिन्होंने इस महा विजय में मूल्यवान योगदान दिया था।

इस्राईल हमारा सबसे बड़ा दुश्मन हैः हसन नसरुल्लाह

ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इसी तरह एक बार फिर लेबनान की जनता, सरकार, सेना और प्रतिरोधक संगठन हिज़्बुल्लाह के प्रति इस्लामी गणतंत्र ईरान के समर्थन पर बल दिया और ईश्वर से महान लेबनानी राष्ट्र की प्रतिष्ठा और गौरव की कामना की। ज्ञात रहे कि 25 मई सन 2000 को ज़ायोनी सैनिक दक्षिणी लेबनान से बाहर निकलने पर विवश हो गए थे जिसके बाद इस देश का एक बड़ा भाग इस्राईल के क़ब्ज़े से मुक्त हो गया था। (HN)