इस्राईली सैनिकों की फ़िलिस्तीनी मीडिया कार्यकर्ताओं पर फ़ायरिंग+वीडियो
फ़िलिस्तीन के एक मीडिया सेन्टर ने अवैध ज़ायोनी शासन की ओर से फ़िलिस्तीनी पत्रकारों और मीडिया अधिकारियों पर जानबूझकर हमले और उन्हें निशाना बनाए जाने के क्रम में जांच के लिए एक विशेष कमेटी बनाने की मांग की है।
अलक़ुद्सुल अरबी की रिपोर्ट के अनुसार 1948 के फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में स्थित नासिरा शहर के मीडिया सेन्टर ने ज़ायोनी शासन की आंतरिक सुरक्षा के मंत्री और उसकी सेना के एटार्नी जनरल के नाम एक पत्र भेजा जिसमें यह बल देकर कहा गया है कि ज़ायोनी सेना जान बूझकर पत्रकारो और मीडियाकर्मियों को निशाना बनाती है और उनकी गतिविधियों में बाधाएं पैदा करती है।
फ़िलिस्तीनी सेन्टर ने इस तरह स्पष्ट किया कि पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों पर जानबूझकर हमला, अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध होने के साथ सरकारी क़ानूनी के लेहाज़ से भी ग़ैर क़ानूनी है।
ज्ञात रहे कि पिछले दिनों जेनीन कैंप पर इस्राईली सेना के हमले और आतंकी कार्यवाहियों के दौरान बारम्बार फ़िलिस्तीनी पत्रकारों को जानबूझकर निशाना बनाया और उनके कैमरे और अन्य उपकरण तोड़ दिए गये। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए