अतिग्रहणकारी शासन का अंत निकट हैः ईरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अतिग्रहणकारी जायोनी शासन का अंत निकट है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने नाब्लस में शहीद होने वालों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि अतिग्रहणकारी और आतंकवादी शासन का अंत निकट है।
मंगलवार को नाब्लस में जायोनी शासन के सैनिकों और फिलिस्तीनियों के बीच झड़प हो गयी जिसमें जायोनी सैनिकों ने तीन फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया और उसके बाद उनके शवों को अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गये।
यह झड़प नाब्लस में जायोनी शासन की एक सुरक्षा चेकपोस्ट के निकट हुई थी। समाचार एजेन्सी फार्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने फिलिस्तीनी लोगों और प्रतिरोधक गुटों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके शहीदों का पावन लहू व्यर्थ नहीं जायेगा और ग़ैर कानूनी, जाली, अतिग्रहणकारी और आतंकवादी शासन का अंत निकट है।
सोमवार को लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने भी कहा था कि इस्राईल में होने वाली घटनायें जायोनी शासन के अंत का कारण बनेंगी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए