ईरान और सऊदी अरब के विदेशमंत्रियों ने रियाज़ में क्या कहा?
गुरूवार को रियाज़ में ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने सऊदी समकक्ष से मुलाकात की जिसमें विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान- प्रदान किया गया।
मुलाकात के बाद एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेन्स हुई जिसमें सऊदी विदेशमंत्री ने कहा कि आज की हमारी मुलाकात द्विपक्षीय संबंधों के परिप्रेक्ष्य में हुई।
इसी प्रकार सऊदी विदेशमंत्री ने कहा कि ऐसा समझौता किया जाना चाहिये जो क्षेत्र में शांति व सुरक्षा में मज़बूती का कारण बने। फैसल बिन फरहान ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेन्स में दोनों देशों के प्रतिनिधियों की एक दूसरे के देशों में गतिविधियों के आरंभ होने की ओर संकेत किया किया और कहा कि सऊदी अरब ईरानी राष्ट्रपति की यात्रा की प्रतीक्षा में है और हमारे संबंधों में विस्तार का आधार इस्लामी बंधुत्व और संयुक्त हित हैं।
ईरान के विदेशमंत्री ने भी इस संयुक्त प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि इस बात से हम खुश हैं कि रियाज़ में हमने रचनात्मक बातचीत की। ईरान और सऊदी अरब इस्लामी जगत के दो महत्वपूर्ण देश हैं और दोनों देशों के संबंध विस्तार की दिशा में अग्रसर हैं। विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि हम समस्त क्षेत्रों में सहयोग को विस्तृत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र की स्थानीय सुरक्षा पर बल देते हैं यानी वह सुरक्षा जो क्षेत्रीय देशों की ओर से की जाये।
विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि हम दोस्ती और सहयोग के लिए पड़ोसियों की ओर हाथ बढ़ाते हैं और अपने संबंधों को विस्तृत कर रहे हैं और इसी नीति के परिप्रेक्ष्य में हम अपने संबंधों को सऊदी अरब, इराक, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब इमारात के साथ विस्तृत व मज़बूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रों से संबंधित है और हमने आज इस्लामी जगत से जुड़े कुछ विषयों के बारे में विस्तार से बात की।
विदेशमंत्री ने फिलिस्तीन और कुद्स को इस्लामी जगत का दो महत्वपूर्ण मुद्दा बताया और कहा कि हम इस बात से खुश हैं कि हमारे संयुक्त हाल का नाम कुद्स रखा गया है और हम मज़बूती के साथ फिलिस्तीन का समर्थन जारी रखेंगे और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जायोनी शासन इस्लामी जगत में फूट डालने और दुश्मनी कराने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा और हम इस शासन की गतिविधियों पर नज़र रखे हैं और कुरआन के अपमान के खिलाफ ईरान और सऊदी अरब सहित दूसरे इस्लामी देशों का समान दृष्टिकोण है।
उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्रीय मामलों के समाधान के लिए सऊदी अरब के साथ सहयोग कर सकता है और हम इस बात से प्रसन्न व आश्वस्त हैं कि यह मुलाकातें और भेंटवार्तायें इस्लामी राष्ट्रों और इस्लामी जगत की एकता में मज़बूती का कारण बनेंगी।
बहरहाल ईरान और सऊदी सऊदी इस्लामी जगत के दो महत्वपूर्ण देश हैं और दोनों देशों के मध्य बढ़ते संबंध न केवल क्षेत्रीय देशों बल्कि पूरे इस्लामी जगत के हित हैं और ये संबंध दूसरे विशेषकर इस्लामी देशों के लिए आदर्श और प्रेरणा का स्रोत हो सकते हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए