ईरान और अमेरिका के बीच परोक्ष वार्ता हो रही हैः तेहरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच परोक्षरूप से वार्ता हो रही है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कहा कि न्यूयार्क में ईरानी और अमेरिकी नेताओं के बीच सीधी वार्ता का कोई कार्यक्रम नहीं है। नासिर कनआनी ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि ईरान के आंतरिक मामलों में दसियों साल तक हस्तक्षेप करने के कारण अमेरिका और ब्रिटेन को जवाब देना चाहिये।
उन्होंने 28 मुर्दाद को ईरान में होने वाले विद्रोह के बारे में कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन ने ईरान की तत्कालीन सरकार के खिलाफ जो विद्रोह करवाया था उसके 70 साल गुजर रहे हैं और इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के अनुसार 28 मुर्दाद ईरान और अमेरिका के बीच विवाद का आरंभ है और दसियों साल ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के कारण अमेरिका और ब्रिटेन को इसका जवाब देना चाहिये और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप पर आधारित उनके दृष्टिकोण का खत्म होना ज़रूरी है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार विदेशमंत्री की सऊदी अरब यात्रा की ओर संकेत किया और कहा कि इस वार्ता में विभिन्न विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया गया। इसी प्रकार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राजनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक मामलों के बारे में भी इस वार्ता में विचारों का आदान- प्रदान किया गया।
उन्होंने ईरान और सऊदी अरब के राजदूतों की नियुक्ति के बारे में कहा कि शीघ्र ही दोनों देशों के राजदूतों की नियुक्ति होगी। इसी प्रकार उन्होंने विदेशमंत्री की सऊदी क्राउंन प्रिंस के साथ होने वाली मुलाकात की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस वार्ता में विभिन्न विषयों के बारे में वार्ता हुई और वह रचनात्मक रही।
इसी प्रकार उन्होंने फार्स की खाड़ी में क्षेत्र से बाहर के सैनिकों की उपस्थिति के बारे में कहा कि हम इन सैनिकों की उपस्थिति को क्षेत्र की सुरक्षा के संबंध में विघ्न समझते हैं और इस संबंध में हमने अपने दृष्टिकोण को बयान किया और यह दूसरे देशों की ज़िम्मेदारी है कि इस संबंध में वे अपने दृष्टिकोणों को बयान करें। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें