सऊदी अरब की हज को राजनैतिक रंग देने की कोशिश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i12871-सऊदी_अरब_की_हज_को_राजनैतिक_रंग_देने_की_कोशिश
सऊदी अरब ने इस साल हज के लिए विस्तार से बात करने के ईरान के सामने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१६ ०४:२३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की हज को राजनैतिक रंग देने की कोशिश

सऊदी अरब ने इस साल हज के लिए विस्तार से बात करने के ईरान के सामने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जाबेरी अंसारी ने शनिवार को ईरानी तीर्थयात्रियों का समय बर्बाद करने पर रियाज़ की आलोचना की। उन्होंने शनिवार देर रात राष्ट्रीय टेलिविजन पर कहा कि अगर इस साल हज नहीं होता है तो इसके लिए सऊदी अरब ज़िम्मेदार होगा।  

ज्ञात रहे जनवरी में सऊदी अरब के प्रसिद्ध शीया धर्मगुरु शैख़ निम्र बाक़िर न्निम्र को शहीद किए जाने की ईरान की ओर से कड़ी भर्त्सना के बाद से, तेहरान-रियाज़ के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। इस भर्त्सना के बाद में, ईरान में सऊदी अरब के दो ख़ाली पड़े दूतावास की इमारत पर प्रदर्शनकारियों के हमले के बाद रियाज़ ने तेहरान के साथ संबंध तोड़ लिए हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब हज को राजनैतिक संबंध से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है जबकि हज की मेज़बानी की सऊदियों को ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि सऊदी सरकार हज की मेज़बान है। इसके बजाए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, रियाज़ तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की अपनी ज़िम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ कर रहा है।

शुक्रवार को ईरान के हज विभाग के प्रमुख सईद ओहदी सऊदी अरब के साथ दूसरे चरण की बातचीत करके लौट आए हैं।

ज्ञात रहे पिछले साल मिना में हज के विशेष संस्कार के समय हुयी दुर्घटना में हज़ारों हाजी हताहत हुए थे जिनमें 450 से ज़्यादा ईरानी हाजी थे। (MAQ/N)