विदेशमंत्री लेबनान पहुंच गये
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान इराक के बाद लेबनान पहुंच गये हैं जहां उन्होंने इस देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने भेंटवार्ता की है।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बैरूत में लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मीकाती से मुलाकात की और फिलिस्तीन सहित क्षेत्रीय और द्वीपक्षीय विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।
उन्होंने बैरूत पहुंचने पर कहा कि फिलिस्तीनी जनता व लोगों को अलअकसा तूफान और इस्राईल व नेतेनयाहू के अपराधों के जवाब में प्रतिरोध पर विशेषकर हालिया महीनों में मुबारकबाद देता हूं। विदेशमंत्री ने कहा कि आज हम बैरूत में हैं ताकि ऊंची आवाज़ में एलान करें कि इस्लामी देश और मुसलमान गज्जा और फिलिस्तीन के लोगों के खिलाफ इस्राईल के जारी अपराधों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इसी प्रकार विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान पूरी शक्ति के साथ फिलिस्तीनी प्रतिरोध का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कुछ पश्चिमी अधिकारियों ने मुझसे पूछा कि क्या जाली इस्राईल के खिलाफ जंग का दूसरा मोर्चा खुल सकता है या नहीं? उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है कि जंग और गज्जा के परिवेष्टन जारी रहने की स्थिति में प्रतिरोध के धड़ों व गुटों की ओर से हर निर्णय लिये जाने की संभावना मौजूद है।
इसी बीच विदेशमंत्री ने लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नस्रुल्लाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात में गज्जा के निर्दोष व हित्थे लोगों के खिलाफ इस्राईल के पाश्विक हमलों व अपराधों के संबंध में विचारों का आदान- प्रदान किया गया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।