जवाद ज़रीफ़ चार यूरोपीय देशों के दौरे पर
May २९, २०१६ १४:४७ Asia/Kolkata
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ पोलैंड, फ़िन्लैंड, स्वीडन और लिथवेनिया का दौरा आरंभ किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रविवार से पोलैंड, फ़िन्लैंड, स्वीडन और लिथवेनिया का दौरा आरंभ किया है। उनका यह दौरा, एक सप्ताह के अंत तक जारी रहेगा जिसके दौरान जवाद ज़रीफ़, इन देशों के अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, यूरोपीय अधिकारियों से मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श करेंगे। ईरान के विदेशमंत्री के साथ इस यात्रा में आर्थिक, व्यापार, उद्योग और कृषि के क्षेत्रों में सक्रिय शिष्टमंडल भी शामिल है। (AK)
टैग्स