ईरानी विदेश मंत्री और हमास के प्रमुख की टेलीफ़ोन पर बातचीत
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया ने टेलीफ़ोन पर बातचीत में ग़ज़ा की स्थिति का जायज़ा लिया है।
शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखाः हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत में ग़ज़ा और वेस्ट बैंक की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई।
दोनों नेताओं के बीच टेलीफ़ोन पर इस बातचीत से पहले पिछले एक महीने से भी कम समय में दोनों दो बार मुलाक़ात भी कर चुके हैं।
मंगलवार को ईरानी विदेश मंत्री ने क़तर की राजधानी दोहा की अपनी यात्रा के दौरान, इस महीने में दूसरी बार हनिया से मुलाक़ात की।
7 अक्तूबर को फ़िलिस्तीनी इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास के लड़ाकों ने अवैध अधिकृत इलाक़ों में अल-अक़सा स्टॉर्म ऑप्रेशन किया था, जिसके बाद से ज़ायोनी सेना ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार कर रही है।
ग़ज़ा पर ज़ायोनी सेना के हमलों में अब तक 9000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी शहीद और हज़ारों ज़ख़्मी हो चुके हैं। msm