लेबनान में मीडिया कर्मियों की हत्या की ईरान ने की कड़ी निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i130452-लेबनान_में_मीडिया_कर्मियों_की_हत्या_की_ईरान_ने_की_कड़ी_निंदा
ज़ायोनियों द्वारा अलमयादीन टीवी चैनेल के मीडिया कर्मियों की हत्या की ईरान ने कड़ी निंदा की है। 
(last modified 2023-11-22T05:23:47+00:00 )
Nov २२, २०२३ १०:५३ Asia/Kolkata
  • लेबनान में मीडिया कर्मियों की हत्या की ईरान ने की कड़ी निंदा

ज़ायोनियों द्वारा अलमयादीन टीवी चैनेल के मीडिया कर्मियों की हत्या की ईरान ने कड़ी निंदा की है। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि पत्रकारों और मीडिया कर्मियों की जान बूझकर हत्या करने के बावजूद अवैध ज़ायोनी शासन, हक़ की आवाज़ को दबा नहीं सकता।

नासिर कनआनी चाफ़ी ने ज़ायोनी सैनिकों के हाथों दक्षिणी लेबनान में अलमयादीन टीवी चैनल की पत्रकार फ़रह उमर और कैमरामैन रबी अलमेमारी की शहादत पर इस चैनेल के प्रमुख और इसमें कार्यरत मीडिया कर्मियों को सांत्वना दी।  एक्स पर लिखे अपने संदेश में कनआनी ने कहा कि दुनिया को सच दिखाने वालों की हत्या के बावजूद सच को छिपाया नहीं जा सकता है। 

ज्ञात रहे कि ज़ायोनी सैनिकों ने   दक्षिणी लेबनान के "तैर हर्फ़ा" नामक ग्रामीण इलाक़े पर हमला करके  अलमयादीन टीवी चैनल की पत्रकार और कैमरामैन को शहीद कर दिया।  यह हमला जानबूझकर किया गया था।  

अलमयादीन टीवी चैनल के प्रबंध निदेशक ग़स्सान बिन जदू ने कहा कि इस्राईल के सीधे हमले में हमारे दोनों साथी शहीद हुए हैं।  इससे पहले गत 13 अक्तूबर को भी ज़ायोनी सेना ने इल्मश्शाब इलाक़े में मीडिया की टीम पर हमला किया था जिसमें रोयटर्ज़ का कैमरामैन मारा गया था जबकि कई पत्रकार घायल हो गए थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।