यूरोप, ईरान से 20 टन भारी पानी ख़रीदना चाहता हैः सालेही
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i13144-यूरोप_ईरान_से_20_टन_भारी_पानी_ख़रीदना_चाहता_हैः_सालेही
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि यूरोपीय देश, ईरान से भारी पानी ख़रीदना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०१६ १२:५३ Asia/Kolkata
  • यूरोप, ईरान से 20 टन भारी पानी ख़रीदना चाहता हैः सालेही

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि यूरोपीय देश, ईरान से भारी पानी ख़रीदना चाहते हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, अली अकबर सालेही ने मंगलवार को क़ुम नगर में एक कार्यक्रम में कहा कि ईरान ने अमरीका द्वारा दो अरब डाॅलर रोके जाने के बाद 32 टन भारी पानी की बिक्री को और भी कठिन कर दिया है।

सालेही ने यह बयान करते हुए कि ईरान प्रतिवर्ष 20 टन भारी पानी के उत्पादन की क्षमता रखता है, कहा कि ईरान वर्तमान समय में 40 टन भारी पानी की बिक्री के लिए रूस से बात चल रही है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान में रूस के सहयोग से स्थाई आइज़ोटोप उत्पादन करने की सूचना दी और कहा कि आइज़ोटोप के उत्पादन सहित फ़ोर्दू की साइट की नई गतिविधियों की भूमिका प्रशस्त होनी चाहिए।

सालेही ने यह बयान करते हुए कि जेसीपीओए के आधार पर फ़ोर्दू साइट का एक भाग बहुत विकसित तकनीकी और वैज्ञानिक परीक्षण केन्द्र में परिवर्तित हो गया।

श्री सालेही ने यह बयान करते हुए कि जेसीपीओए में ईरान की संवर्धन की गतिविधियों का आधिकारिक रूप से क्रम जारी है, कहा कि चीन, अमरीका और ईरान ने अराक रिएक्टर के नवीनीकरण के लिए एक गुट बनाया है और अनुमान यह है कि अगले पांच वर्ष के भीतर अराक रिएक्टर के आधुनिकीकरण का काम आरंभ होगा। (AK)