ईरान ने तीव्र भर्त्सना की
दोस्तो जैसाकि आपने समाचारों में सुना कि इस्राईल ने पाश्विक और आतंकवादी हमला करके सिपाहे पासदारान IRGC के वरिष्ठ कमांडर सैयद रज़ी को शहीद कर दिया।
सिपाहे पासदारान के वरिष्ठ कमांडर सैयद रज़ी सीरिया में सैन्य परामर्श का कार्य अंजाम देते थे। ईरान ने इस्राईल द्वारा उन्हें शहीद किये जाने की तीव्र भर्त्सना की है। विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सैयद रज़ी मूसवी की शहादत की प्रतिक्रिया में कहा है कि तेलअवीव को कड़ी उलटी गिनती प्रतीक्षा में रहना चाहिये।
विदेशमंत्री ने एक्स पर अपने निजी पेज पर लिखा कि सीरिया में आतंकवाद से मुकाबला करने वाले ईरानी परामर्शदाता सैयद रज़ी मूसवी की शहादत पर उनके सम्मानीय परिजनों और ईरानी व सीरियाई राष्ट्र के प्रति हार्दिक सहानुभूति प्रकट करता हूं।
इसी प्रकार उन्होंने लिखा कि इस महान शहीद ने वर्षों शहीद जनरल कासिम सुलैमानी के साथ ईरान की सुरक्षा के लिए और क्षेत्र में आतंकवादियों से मुकाबले के लिए साहस के साथ संघर्ष किया। सीरिया में ईरान के राजदूत हुसैन अकबरी ने सैयद रज़ी मूसवी की शहादत के संबंध में कहा कि सोमवार को दिन के दो बजे तक सैयद रज़ी ईरानी दूतावास में मौजूद थे और उसके बाद वह दमिश्क में स्थित ज़ैनबिया क्षेत्र में अपने घर गये और स्थानीय समय के अनुसार चार बजकर 10 मिनट पर इस्राईल ने उनके घर को प्रक्षेपास्त्र से लक्ष्य बनाया।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि सैयद रज़ी की पत्नी एक टीचर हैं और वे उस समय स्कूल थीं और सौभाग्य से उनके परिवार के दूसरे सदस्यों को कोई नुकसान पहुंचा है। इसी प्रकार हुसैन अकबरी ने कहा कि प्रतीत यह हो रहा है कि जायोनी सरकार फिलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं से मुंह की खाने के बाद रेड लाइनों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रही है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सिपाहे पासदारान के वरिष्ठ कमांडर सैयद रज़ी मूसवी की शहादत की प्रतिक्रिया में कहा कि निश्चित रूप से इस्लामी गणतंत्र ईरान उचित समय और स्थान पर सैयद रज़ी मूसवी की शहाद का बदला लेगा।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी चाफ़ी से पहले अलमयादीन टीवी से वार्ता में कमांडर रज़ा तलाई निक ने कहा कि ईरानी सैन्य परामर्शदाता कमांडर सैयद रज़ी मूसवी की शहादत इस बात की सूचक है कि जायोनी सरकार सीरियाई संप्रभुता का उल्लंघन करके आतंकवादी कार्यवाहियां कर रही है। उन्होंने कहा कि जायोनी सरकार इसी प्रकार असुरक्षा उत्पन्न करने और युद्ध को फैलाने का प्रयास कर रही है और निःसंदेह यह अपराध दंडनीय है और इस अपराध के दोषियों को अपने दंड की प्रतीक्षा में रहना चाहिये।
जानकार हल्कों का मानना है कि फिलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के साथ लड़ाई में जायोनी सरकार पूरी तरह नाकाम व हार चुकी है और वह लड़ाई को व्यापक करना चाहती है ताकि अमेरिका और खुलकर और बड़े पैमाने पर उसका समर्थन कर सके।
इसी प्रकार इन जानकार टीकाकारों का मानना है कि सीरिया में हमला करके सिपाहे पासदारान के वरिष्ठ कमांडर को शहीद करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों और सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन है और इस्राईल को अमेरिका और पश्चिमी व यूरोपीय देशों का जो अंधा व व्यापक समर्थन प्राप्त है यह उसी का परिणाम है। दूसरे शब्दों में जब तक इस्राईल को दूसरे देशों को मानवाधिकार का पाठ पढ़ाने वालों का व्यापक समर्थन प्राप्त रहेगा तब तक इस्राईल के पाश्विक हमलों पर विराम नहीं लगाया जा सकता। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए