ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी और कहा
(last modified Thu, 28 Dec 2023 04:36:50 GMT )
Dec २८, २०२३ १०:०६ Asia/Kolkata
  • ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी और कहा

ईरान के विदेशमंत्री ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह इस्राईल का सैन्य समर्थन करने से बाज़ आ जाये।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बुधवार को यरवान में कहा कि नये साल के आरंभिक महीनों में आर्मीनिया और आज़रबाइजान गणराज्य के मध्य टिकाऊ शांति संभव है। साथ ही उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस्राईल का सैन्य समर्थन करने से बाज आ जायें और गज्जा और फिलिस्तीनी के लोगों को अपना भविष्य निर्धारित करने दें।

विदेशमंत्री ने 80 दिनों से जारी नस्ली सफाये व नरसंहार को सात अक्तूबर को जायोनी सरकार को मिलने वाली नाकामी की पुनरावृत्ति बताया और कहा कि हम अमेरिका से ऊंची आवाज़ में कहते हैं कि विफलता के अनुभव को जारी न रखो, अपने घर वापस लौट जाओ और फिलिस्तीन और गज्जा के लोगों को अपने भविष्य का फैसला करने दो।  

विदेशमंत्री ने यरवान में उपस्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए नये वर्ष के आरंभ होने पर और हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम के जन्म की बधाई दी और कहा कि आर्मीनिया के विदेशमंत्री के साथ उनकी बातचीत अच्छी व रचनात्मक रही है। इसी प्रकार उन्होंने आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाश्नियान से अपनी मुलाकात की ओर संकेत किया और उसे महत्वपूर्ण बताया। विदेशमंत्री ने कहा कि इन मुलाकातों में दोनों देशों के मध्य सहयोग की प्रक्रिया की समीक्षा की गयी।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने दक्षिणी काकेशिया में वार्ता और शांति व सुरक्षा स्थापित करने में ईरान की भूमिका पर बल दिया। विदेशमंत्री ने आर्मीनिया की संप्रभुता का समर्थन करते हुए दोनों देशों के संबंधों को एतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि आर्मीनिया के साथ ईरान के संबंधों की हर दिन पहले से अधिक मज़बूती के साथ रक्षा करेंगे और उसे बेहतर बनायेंगे और दोनों देशों के संबंधों को गहन बनाने के संबंध में दोनों देश एकमत हैं और आर्मीनिया में शांति व सुरक्षा वही चीज़ है जिसका ईरान इच्छुक है। इसी प्रकार विदेशमंत्री ने कहा कि दक्षिणी काकेशिया में बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप के बिना क्षेत्रीय सहयोग समस्त पक्षों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।