गेंद अब अमेरिका और यूरोप के पाले में हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131706-गेंद_अब_अमेरिका_और_यूरोप_के_पाले_में_हैः_ईरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में अमेरिका और तीन यूरोपीय देशों के बयान की प्रतिक्रिया में इन देशों को संबोधित करते हुए कहा है कि गेंद अब आपके पाले में है और बयान व विज्ञप्ति लिखने के बजाये राजनीतिक फैसला लें।
(last modified 2023-12-31T08:52:12+00:00 )
Dec ३०, २०२३ ०६:५२ Asia/Kolkata
  • गेंद अब अमेरिका और यूरोप के पाले में हैः ईरान

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में अमेरिका और तीन यूरोपीय देशों के बयान की प्रतिक्रिया में इन देशों को संबोधित करते हुए कहा है कि गेंद अब आपके पाले में है और बयान व विज्ञप्ति लिखने के बजाये राजनीतिक फैसला लें।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कहा कि जैसाकि बारमबार बल देकर कहा गया है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण था और शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि बड़ी हास्यापस्द बात है कि खुद यूरोपीय देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में वर्तमान परिस्थिति के ज़िम्मेदार हैं और वे दूसरे को ज़िम्मेदार बताने की कोशिश में हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर यह है कि ये देश दूसरे को ज़िम्मेदार बताने और राजनीति से प्रेरित दृष्टिकोण अपनाने के बजाये ईरान पर लगे प्रतिबंधों के संबंध में पिछले दो वर्षों तक जो वार्ता हुई उस पर एक नज़र डालें और अपनी गैर रचनात्मक नीति का परिणाम देख लें।

इसी प्रकार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान में 60 प्रतिशत यूरेनियम का संवर्द्धन देश की शांतिपूर्ण ज़रूरतों के अनुसार है और यह कार्य परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी के निगरानी में था और रहेगा। नासिर कनआनी ने कहा कि ईरान समस्त अंतरराष्ट्रीय कानूनों और अपने अधिकारों को जानता है और इसी परिप्रेक्ष्य में एजेन्सी के साथ अपने सहयोग को जारी रखेगा।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता न करना और गैर संबंधित विषयों को पेश करने से अमेरिका और तीन यूरोपीय देशों के लिए एसी स्थिति नहीं उत्पन्न हो जाती है कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में दावा कर सकें। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अनुभव ने दर्शा दिया है कि एकपक्षीय मांग और पश्चिमी देशों द्वारा अपनी गलतियों को न सुधारने की इच्छा, सहायक नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अतीत की भांति वार्ता को परमाणु गतिविधियों के बारे में मौजूद बनावटी चिंताओं को दूर करने का बेहतरीन मार्ग समझता है और इस समय गेंद अमेरिका और तीन यूरोपीय देशों के पाले में है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।