आईआरजीसी के कमांडर का हमास के प्रमुख के नाम संदेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131986-आईआरजीसी_के_कमांडर_का_हमास_के_प्रमुख_के_नाम_संदेश
आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर इस्माईल क़ाआनी ने हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया के नाम संदेश में कहा है कि प्रतिरोधी बल, बच्चों के हत्यारे ज़ायोनी शासन के लिए एक डरावना सपना बन जायेंगे।
(last modified 2024-01-07T08:37:54+00:00 )
Jan ०७, २०२४ १४:०७ Asia/Kolkata
  • आईआरजीसी के कमांडर का हमास के प्रमुख के नाम संदेश

आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर इस्माईल क़ाआनी ने हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया के नाम संदेश में कहा है कि प्रतिरोधी बल, बच्चों के हत्यारे ज़ायोनी शासन के लिए एक डरावना सपना बन जायेंगे।

बेरूत में हमास के कार्यालय के प्रमुख सालेह अल-आरूरी की इस्राईली हमले में शहादत की संवेदना देते हुए जनरल क़ाआनी ने कहाः ज़ायोनी शासन, प्रतिरोधी मोर्चे के नेताओं की हत्याएं करके ग़ज़ा युद्ध में मिलने वाली अपमानजनक हार को छिपाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि शहीद अल-आरूरी की ऐसे वक़्त में हत्या की गई, जब वेस्ट बैंक में भी दुश्मन को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि 1992 में ज़ायोनी शासन ने अल-आरूरी को गिरफ़्तार करके जेल में डाल दिया था, उन पर आरोप था कि वह वेस्ट बैंक में हमास को मज़बूत बना रहे हैं।

2007 में उन्हें आज़ाद कर दिया गया था, लेकिन तीन महीने बाद फिर से गिरफ़्तार कर लिया गया और 2010 में इस्राईल की उच्च अदालत ने उन्हें आज़ाद और देश निकाला देने का फ़ैसला सुनाया था। msm