ईरान फ़िलिस्तीन में दो सरकारों के विकल्प का विरोधी हैः उपराष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132468-ईरान_फ़िलिस्तीन_में_दो_सरकारों_के_विकल्प_का_विरोधी_हैः_उपराष्ट्रपति
ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद मुखबिर ने अफ्रीकी देश युगांडा में गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक से इतर राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस से मुलाकात की।
(last modified 2024-01-21T03:22:02+00:00 )
Jan २१, २०२४ ०८:०८ Asia/Kolkata
  • ईरान फ़िलिस्तीन में दो सरकारों के विकल्प का विरोधी हैः उपराष्ट्रपति

ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद मुखबिर ने अफ्रीकी देश युगांडा में गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक से इतर राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस से मुलाकात की।

उन्होंने इस मुलाकात में कहा है कि तेहरान फिलिस्तीन में दो सरकारों के समाधान के विकल्प का विरोधी है और उसका मानना है कि इस समस्या के समाधान का एकमात्र मार्ग डेमोक्रेटिक रास्ता है। उपराष्ट्रपति मोहम्मद मुख़बिर ने कहा कि आज गज्जा के मज़लूम लोगों के खिलाफ जो कुछ हो रहा है वह दुनिया के आज़ाद इंसानों की पीड़ा व दुःख का कारण है और इंसानों की अंतरआत्मा बेदार हो गयी है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि इस्राईल द्वारा आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी, आम नागरिकों, बच्चों और महिलाओं का नरसंहार और फिलिस्तीन के लोगों के लिए हर प्रकार की मानवता प्रेमी सहायता को पहुंचने से रोकने का अतीत नहीं है।

उपराष्ट्रपति ने गज्जापट्टी के संबंध में राष्ट्रसंघ के महासचिव के दृष्टिकोणों की सराहना करते हुए कहा कि ये कटु और खेदजनक घटनायें दुनिया के राष्ट्रों की भावनाओं के दुःखी होने का कारण बनी हैं और आज विश्वजनमत से अपेक्षा है कि वह गज्जा में अपराधों को रोकवाने में प्रभावी भूमिका निभायेगा।

इस भेंट में राष्ट्रसंघ के महासचिव ने भी गज्जा की स्थिति को बहुत दुःखद बताया और कहा कि जो कुछ हम कर सकते हैं कर रहे हैं और इस पद पर हमारी ज़िम्मेदारी के दौरान अतीत में जितने भी संकट हुए हैं सबमें गज्जा संकट अभूतपूर्व है।

उपराष्ट्रपति मोहम्मद मुखबिर युगांडा से अब तेहरान वापस आ चुके हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।