तेहरान और बग़दाद के संबंध बहुत मज़बूत हैंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132532-तेहरान_और_बग़दाद_के_संबंध_बहुत_मज़बूत_हैंः_ईरान
ईरान का कहना है कि तेहरान और बग़दाद के संबंध मज़बूत हैं।
(last modified 2024-01-22T14:39:00+00:00 )
Jan २२, २०२४ १७:४३ Asia/Kolkata
  • तेहरान और बग़दाद के संबंध बहुत मज़बूत हैंः ईरान

ईरान का कहना है कि तेहरान और बग़दाद के संबंध मज़बूत हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने इराक़ के अर्दबील क्षेत्र में ऑपरेशन को लेकर ईरान के ख़िलाफ़ शत्रुतापूर्ण रुख के बारे में कहा कि इराक़ और इराकी सरकार के साथ ईरान के संबंध मजबूत हैं।

तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने मीडिया के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

सीरिया में 5 ईरानी सैन्य सलाहकारों की शहादत पर विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता कनआनी ने कहा कि मैं शहीदों के परिजनों को सांत्वना देता हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ और उनके परिजनों से धैर्य की प्रार्थना करता हूं।

ग़ज़्ज़ा की स्थिति का ज़िक्र करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आज गज़्ज़ा पट्टी में मज़लूम फिलिस्तीनी जनता के ख़िलाफ इस्राईली हमलों के 108 दिन पूरे हो गये और यह ऐसे अपराध हैं जो शासन और उसके समर्थकों के कार्यों की आपराधिकता को दर्शाते हैं।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि हमें उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस शासन के खिलाफ दायर शिकायत से निपटेगा और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान और पाकिस्तान के बीच संबंधों में विस्तार के बारे में कहा कि जो किया गया वह तत्काल आवश्यकता की मांग थी जिसमें कोह सब्ज़ नामक क्षेत्र में जैशे ज़ुल्म के आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया गया।

उनका कहना था कि यह आतंकी गुट एक बार फिर ईरान और आम नागरिकों पर हमले की योजना बना रहा था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।