दाइश के मुक़ाबले में सुन्नी और शिया मुसलमान एकजुट हों- आयतुल्लाह गुलपायगानी
आयतुल्लाह साफ़ी गुलपायगानी ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश के मुक़ाबले में शिया और सुन्नी मुसलमानों को एकजुट हो जाना चाहिए।
आयतुल्लाह साफ़ी गुलपायगानी ने मंगलवार को पवित्र नगर क़ुम में भारत और इन्डोनेशिया के धर्मगुरूओं के साथ भेंट में स्पष्ट किया कि दाइश जैसे इस्लाम के शत्रु के मुक़ाबले में शिया और सुन्नी मुसलमानों को एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उस दाइश का मुक़ाबला करने के लिए सभी मुसलमानों को संगठित हो जाना चाहिए जो इस्लाम को बदनाम कर रहा है और जिसने इस्लाम के नाम पर युद्ध छेड़ रखा है।
आयतुल्लाह साफ़ी गुलपायगानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि मैं सभी मुसलमानों के लिए दुआ करता हूं कहा कि दाइश के आतंकवादी उस इस्लाम के नाम पर विश्व में अशांति फैला रहे हैं जो पूरे विश्व में शांति की स्थापना का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि दाइश इस्लाम की छवि को ख़राब कर रहा है इसलिए सभी मुसलमानों को उसके मुक़ाबले में एकजुट हो जाना चाहिए।