अमरीका अब इस्राईल की रक्षा करने में सक्षम नहीं है, आईआरजीसी कमांडर
आईआरजीसी के एक सीनियर कमांडर ने इस्राईल को चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया में कहीं भी अगर इस्लामी गणतंत्र के हितों को नुक़सान पहुंचाया तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा।
आईआरजीसी के डिप्टी ऑप्रेशन कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास नीलफ़रूशान ने कहाः यह अवैध शासन जल्द ही समझ जाएगा कि उसकी बुरी करतूतों का हर दिन जवाब दिया जाएगा। जब हम फ़ैसला करते हैं, तो हमें अपने हितों की सुरक्षा में कोई संकोच नहीं होता है, हम पूरी ताक़त से इस्राईल की बुरी करतूतों का जवाब देते है और अपने शहीदों के ख़ून का बदला लेते हैं।
मंगलवार को एक समारोह में आईआरजीसी कमांडर ने कहाः हमारे हितों पर इस्राईल अगर प्रहार करता है, तो हम उसे उसका जवाब दिए बिना नहीं छोड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि अब अमरीका, पहले की तरह से ज़ायोनी शासन की सुरक्षा में सक्षम नहीं है। इसीलिए इस्राईल ने युद्धों के बीच युद्ध या ग्रे ज़ोन में युद्ध की रणनीति का सहारा लिया है। msm