पेरिस के ओलंपिक व ताइकवांडो की प्रतियोगताओं में ईरानी महिला जज
(last modified Sat, 20 Apr 2024 11:32:48 GMT )
Apr २०, २०२४ १७:०२ Asia/Kolkata
  • मरजान तैमूरी, पेरिस के ओलंपिक व ताइकवांडो की प्रतियोगताओं में ईरानी महिला जज
    मरजान तैमूरी, पेरिस के ओलंपिक व ताइकवांडो की प्रतियोगताओं में ईरानी महिला जज

ईरानी महिला खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में जज की भूमिका निभाएंगी

पार्सटुडे- सन 2024 के खेलों में निर्णायकों के लिए ईरानी ताइकवांडो रैफरी तैमूरी के चयन के बाद अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो महासंघ ने 2024 पेरिस ओलंपिक में जजमेंट के लिए एक अन्य ईरानी महिला रेफरी, मूसमा बाक़ेरी की उपस्थति की घोषणा की है।

मरजान तैमूरी की ही तरह मूसमा बाकेरी भी पहली बार इस स्तर पर जज की भूमिका निभाएंगी।

पेरिस में आयोजित होने वाले विश्व ताइकवांडो खेलों के लिए 30 जजों का चयन किया जाएगा।  इन जजों में अन्तर्राष्ट्रीय ईरानी महिला जज मरजान तैमूरी का नाम दिखाई दे रहा है।  इससे पहले भी मरजान तैमूरी, अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले चुकी हैं।

इससे पहले वर्ड ताइक्वांडों फेड्रेशन ने पेरिस में 2024 पेरालंपिक खेलों के फैसलों के लिए 30 जजों का चयन किया था।  इस महत्वपूर्ण आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय ईरानी महिला जज मरजान तैमूरी का नाम दिखाई दे रहा है। 

ओलंपिक प्रतियोगताओं के बाद 8 से 10 सितंबर तक पेरिस में फ्रांस की मेज़बानी में पेरिस ताइकवांडो ओलंपिक खेल शुरू हो रहे हैं। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।