तेहरान में एशियाई सहयोग चर्चा मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i135460-तेहरान_में_एशियाई_सहयोग_चर्चा_मंच_के_विदेश_मंत्रियों_की_बैठक
पार्सटुडे- ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री, अली बाक़िरी कनी ने कहा: इस समय एशियाई सहयोग संवाद मंच की मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन एशिया में बहुपक्षीयवाद, सहयोग और सहृदयता को मज़बूत करने के सभी अवसरों का इस्तेमाल करने के ईरान के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
(last modified 2024-06-26T03:54:33+00:00 )
Jun २६, २०२४ ०९:२१ Asia/Kolkata
  • तेहरान में एशियाई सहयोग चर्चा मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक
    तेहरान में एशियाई सहयोग चर्चा मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक

पार्सटुडे- ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री, अली बाक़िरी कनी ने कहा: इस समय एशियाई सहयोग संवाद मंच की मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन एशिया में बहुपक्षीयवाद, सहयोग और सहृदयता को मज़बूत करने के सभी अवसरों का इस्तेमाल करने के ईरान के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

एशियाई सहयोग संवाद मंच एशियाई देशों के बीच सहयोग को मजबूत बनाने का एक मंच प्रदान करता है और एशियाई देशों की बहुपक्षीयवादी और व्यापक इच्छा को दर्शाता है।

पार्सटुडे के अनुसार, अली बाक़िरी कनी ने तेहरान में एशियाई सहयोग संवाद मंच की मंत्रिस्तरीय बैठक के सफल आयोजन का ज़िक्र करते हुए एक संदेश में लिखा: इस बैठक ने सदस्य देशों के प्रतिनिधियों और एशियाई अंतर सरकारी महासचिवों विशेषकर ग्रुप के एजेंडे में शामिल मुद्दों और मंच की गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य पर चर्चा करने और विचारों के आदान-प्रदान का एक अवसर प्रदान किया।

श्री बाक़िरी कनी ने कहा: इस बैठक में मंच की गतिविधियों और प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने वाले दो सिद्धांतों को भी पहली बार मंज़ूरी दी गई।

एशियाई सहयोग संवाद मंच के विदेश मंत्रियों की 19वीं बैठक सोमवार को तेहरान में आंतरिक और विदेशी अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुई।

इस बैठक में मंत्रियों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 41 प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

कीवर्ड्स: एशियाई सहयोग संवाद, ईरान और एशियाई देशों के बीच सहयोग का विस्तार, एशियाई देश

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।