बाक़ेरी: अमेरिका, ईरानी जनता के अधिकारों का लगातार उल्लंघन कर रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i135556-बाक़ेरी_अमेरिका_ईरानी_जनता_के_अधिकारों_का_लगातार_उल्लंघन_कर_रहा_है
पार्सटुडे - अमेरिका द्वारा ईरानी यात्री विमान को निशाना बनाए जाने की बरसी के मौक़े पर ईरान के कार्यवाहक विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरानी राष्ट्र के अधिकारों का उल्लंघन जारी है।
(last modified 2024-07-03T06:19:42+00:00 )
Jul ०३, २०२४ ११:४५ Asia/Kolkata
  • बाक़ेरी: अमेरिका, ईरानी जनता के अधिकारों का लगातार उल्लंघन कर रहा है
    बाक़ेरी: अमेरिका, ईरानी जनता के अधिकारों का लगातार उल्लंघन कर रहा है

पार्सटुडे - अमेरिका द्वारा ईरानी यात्री विमान को निशाना बनाए जाने की बरसी के मौक़े पर ईरान के कार्यवाहक विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरानी राष्ट्र के अधिकारों का उल्लंघन जारी है।

छत्तीस साल पहले, 2 जुलाई, 1988 को एक ईरानी यात्री विमान पर विन्सेन्स युद्धपोत द्वारा मिसाइल दाग़े जाने के परिणामस्वरूप 66 बच्चों और 53 महिलाओं सहित सभी 290 यात्री शहीद हो गए थे।

पार्सटुडे के अनुसार, ईरान के कार्यवाहक विदेशमंत्री अली बाक़िरी कनी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक संदेश जारी करके कहा कि अमेरिका द्वारा ईरानी राष्ट्र के अधिकारों का उल्लंघन, विभिन्न रूपों में जारी है जिनमें क्रूर प्रतिबंध भी शामिल हैं।

श्री बाक़िरी ने कहा कि आज अमेरिका और ग़ज़ा में ज़ायोनी शासन की कार्रवाईयों में अमेरिकी मानवाधिकारों का अर्थ सभी के लिए स्पष्ट हो गया है। उनका कहना था कि आज फ़िलिस्तीन पर क़ब्ज़ा करने वाले शासन के अपराधों के लिए अमेरिका का व्यापक समर्थन, नरसंहार, क़त्लेआम, भुखमरी और तबाही व बर्बादी करने में अमेरिकी नेताओं के अपराधों की किताब में एक और पेज समझा जाता है।

ईरान के कार्यवाहक विदेशमंत्री ने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अमेरिका के अवैध हस्तक्षेप की वजह से इस देश को दुनिया में मानवाधिकारों के सबसे महत्वपूर्ण उल्लंघनकर्ताओं में से एक बन गया है।  एकतरफा कार्रवाईयां, ज़ायोनी शासन के नरसंहार व अपराधों के लिए बिना रोकटोक व्यापक और बिना शर्त समर्थन, अमेरिका द्वारा अब तक की गई मानवाधिकारों के खिलाफ सबसे विनाशकारी कार्रवाइयों में से है।

श्री बाक़िरी कनी ने इस बात पर जोर दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इन अपराधों के ख़िलाफ मजबूती से खड़ा है और इन सभी दबावों के बावजूद गर्व महसूस कर रहा है।

कीवर्ड्ज़: ईरानी यात्री विमान पर "विन्सेन्स" युद्धपोत का मिसाइल हमला, अली बाक़िरी कनी, ईरान के कार्यवाहक विदेशमंत्री, ग़ज़ा-इस्राईल युद्ध, इज़राइल के समर्थक। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।