एशिया में ईरानी जूनियर टेबल टेनिस टीम उपविजेता
-
एशिया में ईरानी जूनियर टेबल टेनिस टीम उपविजेता
पार्सटुडे- ईरान की जूनियर टेबल टेनिस टीम एशियन जूनियर एवं यूथ चैम्पियनशिप में उपविजेता बनी।
28वीं एशियाई जूनियर और यूथ चैंपियनशिप टेबल टेनिस टूर्नामेंट 30 जून से 7 जुलाई तक चीन की मेज़बानी में आयोजित हो रही है।
पार्सटुडे के अनुसार, पुराने महाद्वीप की युवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में, ईरानी युवा टीम ने जापान का सामना किया और अंततः उपविजेता का खिताब और रजत पदक अपनी झोली में डाल लिया।
ईरान के जूनियर पिंग पोंग खिलाड़ियों ने उपविजेता का खिताब जीता जबकि इस प्रतियोगिता की मेज़बान चीनी टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कीवर्डज़: ईरानी पिंग पोंग, एशियाई जूनियर और युवा चैंपियनशिप, ईरानी खेल, ईरानी खेलों की पोज़ीशन (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए