सीएएफ़ फ़ुटबॉल प्रतियोगिता में ईरानी टीम चैंपियन
-
सीएएफ़ फ़ुटबॉल प्रतियोगिता में ईरानी टीम चैंपियन
पार्सटुडे- ईरान की राष्ट्रीय युवा टीम 20 साल से कम उम्र के कैफ़ा मुक़ाबले में चैंपियन हो गयी।
यह मुक़ाबला शुक्रवार को क़िरक़िज़िस्तान के जलालाबाद नगर के कुरमान स्टेडियम में आयोजित हुआ। यह मुक़ाबला ईरान की राष्ट्रीय टीम के जवानों और क़िरक़िज़िस्तान की टीम के मध्य हुआ।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी टीम के जवानों ने शून्य के मुक़ाबले तीन गोल से अपनी प्रतिस्पर्धी टीम को हरा दिया। ईरानी टीम की ओर से रज़ा ग़न्दी पूर ने तीनों गोल मारी।
क़िरक़िज़िस्तान में होने वाले मुक़ाबले से पहले ईरान की राष्ट्रीय टीम तुर्कमनिस्तान में होने वाले मुक़ाबले में शून्य के मुक़ाबले तीन गोल से जीती थी जबकि उज़बेकिस्तान में होने वाले मुक़ाबले में ईरानी टीम मेज़बान टीम के साथ प्रतिस्पर्धा में बराबर थी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।