अमरीका से संबंधों की बुराई धो रहे हैं पश्चिमीः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i13870-अमरीका_से_संबंधों_की_बुराई_धो_रहे_हैं_पश्चिमीः_लारीजानी
संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि विदेशी संचार माध्यम, इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के बारे में जाली डाक्यूमेंटी जारी करके अमरीका के साथ संबंधों की बुराई को धोने का प्रयास कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१६ १४:५० Asia/Kolkata
  • अमरीका से संबंधों की बुराई धो रहे हैं पश्चिमीः लारीजानी

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि विदेशी संचार माध्यम, इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के बारे में जाली डाक्यूमेंटी जारी करके अमरीका के साथ संबंधों की बुराई को धोने का प्रयास कर रहे हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने मंगलवार को संसद की बैठक में बीबीसी की हालिया दुष्टता की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि पश्चिमी लोग, स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के बारे में जाली डाक्यूमेंट्री जारी करके जनमत को अचंभित करना चाहते हैं ताकि यह बता सकें कि अमरीका के साथ संबंध, अतीत में यहां तक कि कठिनतम चरणों में भी रहे हैं।

संसद सभापति ने कहा कि इस बचकाना कार्यवाही की जल्द ही पोल खुल गयी और पता चल गया कि इसमें खिलवाड़ किया गया है। उनका कहना है कि अमरीकाी सुरक्षा परिषद के सदस्य गैरी सीक ने उसी समय एक आलेख में स्पष्ट किया था कि बीबीसी के इस साक्षात्कार में कुछ भाग अवास्तविक है।

ज्ञात रहे कि बीबीसी के फ़ारसी भाषा के चैनल ने हाल ही में दावा किया था कि प्रमाणों से पता चलता है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के, अमरीका के दो पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर और जान एफ़ कनेडी की सरकार के साथ गुप्त संबंध थे। (AK)