आतंकवाद के ख़िलाफ़ तेहरान में त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i13942-आतंकवाद_के_ख़िलाफ़_तेहरान_में_त्रिपक्षीय_बैठक_का_आयोजन
तेहरान में ईरान, रूस और सीरिया के रक्षा मंत्रियों की बैठक होने जा रही है। तेहरान में होने वाली यह त्रिपक्षीय बैठक आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्यवाही पर केन्द्रित होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१६ १०:२८ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के ख़िलाफ़ तेहरान में त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन

तेहरान में ईरान, रूस और सीरिया के रक्षा मंत्रियों की बैठक होने जा रही है। तेहरान में होने वाली यह त्रिपक्षीय बैठक आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्यवाही पर केन्द्रित होगी।

संवाददाता के अनुसार, ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने रूसी रक्षामंत्री सिर्गेई शोएगो और सीरियाई रक्षामंत्री फ़हद जासिम अलफ़रीज को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया है। यह बैठक गुरुवार को राजधानी तेहरान में आयोजित होगी।

ईरान की पहल पर आयोजित होने जा रही इस त्रिपक्षीय बैठक में, क्षेत्र के ताज़ा हालात ख़ास तौर पर सीरिया की सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्यवाही को व्यापक व मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा होगी। (MAQ/N)