करबला में बम धमाके निंदनीयः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i13984-करबला_में_बम_धमाके_निंदनीयः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने करबला बम धमाकों की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१६ १२:४५ Asia/Kolkata
  • करबला में बम धमाके निंदनीयः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने करबला बम धमाकों की निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने करबला में की जाने वाली आने आतंकवादी कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है।

सादिक़ हुसैन जाबेरी अंसारी ने इराक़ के पवित्र नगर करबला में होने वाले विस्फोटों की बलि चढ़े लोगों के परिजनों को सांत्वना दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए विश्व समुदाय के एकजुट होने की आवश्यकता है।

मंगलवार की शाम पवित्र नगर करबला के क्षेत्र हय्युल मोवज़्ज़फ़ीन में होने वाले कार बम विस्फोट में 5 लोग मारे गए थे और 11 अन्य घायल हो गए थे। दाइश ने इस बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।