ईरान के साथ सहयोग का समर्थन करते हैंः कैलिंडा कीतारोवीच
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i14017-ईरान_के_साथ_सहयोग_का_समर्थन_करते_हैंः_कैलिंडा_कीतारोवीच
क्रोएशिया की राष्ट्रपति ने कहा है कि यूरोपीय संघ की ओर से ईरान के साथ सहकारिता का वे समर्थन करती हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०८, २०१६ १९:४९ Asia/Kolkata
  • ईरान के साथ सहयोग का समर्थन करते हैंः कैलिंडा कीतारोवीच

क्रोएशिया की राष्ट्रपति ने कहा है कि यूरोपीय संघ की ओर से ईरान के साथ सहकारिता का वे समर्थन करती हैं।

श्रीमती कैलिंडा कीतारोवीच ने क्रोएशिया के साथ ईरान के संबन्धों को मैत्रीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ का सदस्य देश होने के नाते हम, यूरोपीय संघ की ओर से ईरान के साथ सहकारिता का खुलकर समर्थन करते हैं।

क्रोएशिया की राष्ट्रपति ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि प्रतिबंधों की समाप्ति के बाद ईरान ने आर्थिक सहयोग के द्वार तेज़ी से खोले हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ आर्थिक संबन्धों की स्थापना, क्रोएशिया के लिए अति महत्वपूर्ण क़दम है। श्रीमती कैलिंडा कीतारोवीच ने क्रोएशिया और ईरान के बीच हुए समझौतों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इनके क्रियान्वयन के लिए हमें पूरी गंभीरता के साथ काम करना चाहिए।

ज्ञात रहे कि क्रोएशिया की राष्ट्रपति 17 मई को ईरान की तीन दिवसीय यात्रा पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ताएं की थीं और कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये थे।