ईरान, सऊदी अरब के विरुद्ध कार्यवाही करेगाः न्यायमंत्री
ईरान के न्यायमंत्री मुस्तफ़ा पूर मुहम्मदी ने कहा है कि मिना त्रासदी के मामले की शिकायत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी और इस संबंध में सऊदी अरब के विरुद्ध अपराध की घोषणा की जाएगी।
उनका कहना था कि मिना त्रासदी के बारे में कार्यवाही जारी रहेगी और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर इस मामले को उठाया जाएगा।
श्री पूर मुहम्मदी ने कहा कि मिना त्रासदी पर क़ानूनी कार्यवाही जारी रहेगी जबकि अधिकतर मामले को कूटनीति के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। न्यायमंत्री मुस्तफ़ा पूर मुहम्मदी ने कहा कि ईरान की न्यायपालिका इस मामले को तेज़ी प्रदान करने में सहायता करेगी।
ईरान के न्यायमंत्री ने कहा कि सऊदी सरकार अंतर्राष्ट्रीय नियमों पर प्रतिबद्ध नहीं है और इस देश के भीतर भी मुक़द्दमों की सुनवाई स्वतंत्रता से नहीं होती तथा मिना त्रासदी पर कार्यवाही में यही सबसे बड़ी रुकावट है।
ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष हज के दौरान सऊदी अधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण 464 ईरानी हजियों सहित हज़ारों लोग मिना में भगदड़ मचने के कारण मारे गये थे। (AK)