छह महीनों में 35 लाख 50 हजार विदेशी पर्यटकों की ईरान यात्रा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i141140-छह_महीनों_में_35_लाख_50_हजार_विदेशी_पर्यटकों_की_ईरान_यात्रा
पार्सटुडे - ईरान के सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री ने देश में विदेशी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि की जानकारी दी।
(last modified 2025-11-16T04:12:23+00:00 )
Nov १५, २०२५ ११:४८ Asia/Kolkata
  • छह महीनों में 35 लाख 50 हजार विदेशी पर्यटकों की ईरान यात्रा
    छह महीनों में 35 लाख 50 हजार विदेशी पर्यटकों की ईरान यात्रा

पार्सटुडे - ईरान के सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री ने देश में विदेशी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि की जानकारी दी।

फार्स न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में ईरान के सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री सैयद रज़ा सालेही-ओमेरी ने कहा: इस साल फ़रवर्दीन और उर्दीबिहेश्त अर्थात मार्च–मई में पर्यटकों की संख्या में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई और शहरीवर तथा मेहर यानी अगस्त और अक्टूबर से यह वृद्धि दोबारा शुरू हो गई है।

 

पार्स-टुडे के अनुसार उन्होंने बताया कि इस वर्ष की पहली छमाही में 35 लाख 50 हजार पर्यटक ईरान आए और अनुमान जताया कि वर्ष के अंत तक यह संख्या 70 लाख से अधिक हो जाएगी।

 

सालेही-ओमेरी ने ज़ोर देकर कहा: समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविध प्राकृतिक सौंदर्य और अद्वितीय ऐतिहासिक स्थलों के कारण ईरान दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है।

 

ईरान के सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री ने विश्व पर्यटन संगठन की सूची में ईरान के तीन गाँवों के पंजीकरण का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में ईरान ने आठ गाँवों को नामित किया था जिनमें से हसनलू, फ़हरज और शफ़ीआबाद को पंजीकरण में सफलता मिली। mm