पिज़िश्कियान: ईरान अमेरिका और यूरोप की बेतुकी मांगों के सामने नहीं झुकेगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i142938-पिज़िश्कियान_ईरान_अमेरिका_और_यूरोप_की_बेतुकी_मांगों_के_सामने_नहीं_झुकेगा
पार्स टुडे – ईरान के राष्ट्रपति ने कहा: आज दुनिया को यह देखना चाहिए कि ईरानी जनता अपनी क्रांति की रक्षा, शासन के नेतृत्व का पालन और अपने गौरवशाली देश और मूल्यों की रक्षा के लिए पूरे देश में लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरी है।
(last modified 2026-02-11T12:02:38+00:00 )
Feb ११, २०२६ १७:२९ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्रपति मसूद पिज़िशकियान
    ईरानी राष्ट्रपति मसूद पिज़िशकियान

पार्स टुडे – ईरान के राष्ट्रपति ने कहा: आज दुनिया को यह देखना चाहिए कि ईरानी जनता अपनी क्रांति की रक्षा, शासन के नेतृत्व का पालन और अपने गौरवशाली देश और मूल्यों की रक्षा के लिए पूरे देश में लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरी है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पिज़िशकियान ने बुधवार को इस्लामी क्रांति की 47वीं वर्षगांठ पर तेहरान के आज़ादी चौक में आयोजित भव्य 22 बहमन रैली में कहा: ईरानी जनता ने यह सुनिश्चित करने के लिए विद्रोह किया कि न्याय स्थापित हो, ईरान स्वतंत्र रहे और दुनिया को दिखा सके कि ईरानी अपनी शक्ति, इच्छा, ज्ञान और कला से देश का निर्माण कर सकते हैं और गरिमा व स्वतंत्रता ला सकते हैं।

 

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ने जोर दिया: अमेरिका और यूरोप ने इस्लामी क्रांति को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने हमें आठ साल का युद्ध थोपने की कोशिश की, सद्दाम का समर्थन किया ताकि ईरान को विभाजित और कब्ज़ा किया जा सके लेकिन बहादुर ईरानी युवाओं ने अपने जीवन की आहुति देकर देश, व्यवस्था और क्रांति की रक्षा की।

 

मसूद पिज़िशकियान ने कहा कि कुछ लोग अतीत में ईरान के सभी संसाधनों को लूटकर ले गए और आज भी दावा करते हैं कि वे देश को चला सकते हैं। उन्होंने कहा: ईरान के वीर शहीदों के पास अपनी जान के अलावा कोई और संपत्ति नहीं थी और उन्होंने इसे भी देश की सेवा और राष्ट्र की शान के लिए बलिदान किया। ये शहीद साबित करते हैं कि दुश्मन उन्हीं को निशाना बनाते हैं जो देश के लिए अपने सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हैं।

 

राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय और इस्लामी देशों की भूमिका को दुश्मनों की साजिशें विफल करने में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि क्षेत्रीय देश लगातार फोन के माध्यम से अपनी चिंताएँ और रुख हमारे साथ साझा कर रहे थे। उन्होंने तुर्किये, कतर, अरब अमीरात, पाकिस्तान, सऊदी अरब, मिस्र आदि के अधिकारियों और राष्ट्रपतियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने ईरान की चिंता की और क्षेत्रीय मुद्दों के शांतिपूर्ण और कूटनीतिक समाधान की दिशा में काम किया ताकि इज़राइल और अमेरिका अपनी दुष्ट योजनाओं को लागू न कर सकें।

 

पेज़िशकियान ने जोर देकर कहा: ईरान अमेरिका और यूरोप की लालसा के सामने झुकेगा नहीं; हम परमाणु हथियार नहीं चाहते और सत्यापन के लिए तैयार हैं हम शांति और स्थिरता के लिए क्षेत्रीय देशों के साथ वार्ता कर रहे हैं।

 

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे क्षेत्र को बाहरी ताकतों की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया: हम अंतरराष्ट्रीय कानून और ईरान के अधिकारों के ढांचे में बातचीत के लिए तैयार हैं और क्रांति के नेता द्वारा निर्धारित लाल रेखाओं का उल्लंघन नहीं करेंगे। mm