"दक्षिण ख़ुरासान में ईरान-अफ़ग़ानिस्तान-चीन अंतर्राष्ट्रीय मुक्त क्षेत्र का निर्माण"
-
दक्षिण ख़ुरासान के आर्थिक एवं वित्तीय मामलों के महानिदेशक 'मुर्तज़ा ज़ाकेरियान
पार्सटुडे- दक्षिण ख़ुरासान में ईरान-अफ़ग़ानिस्तान और चीन के संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं औद्योगिक मुक्त क्षेत्र (फ्री ज़ोन) बनाने की परियोजना ने निर्यात विकास, सीमावासियों के लिए रोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए एक रणनीतिक अवसर प्रदान किया है।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के दक्षिण ख़ुरासान के आर्थिक एवं वित्तीय मामलों के महानिदेशक 'मुर्तज़ा ज़ाकेरियान' ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अफगान और चीनी पक्षों ने वित्तीय भागीदारी और यहां तक कि दक्षिण खोरासान प्रांत में चीनियों के लिए एक विशेष औद्योगिक शहर स्थापित करने के लिए अपनी तैयारी की घोषणा की है।
उन्होंने कहा: "ईरान, अफ़ग़ानिस्तान और चीन के संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं औद्योगिक मुक्त क्षेत्र बनाने की परियोजना, सीमित आंतरिक वित्तीय संसाधनों पर किसी भी प्रकार से निर्भर नहीं है और विदेशी निवेशकों की भागीदारी से शीघ्र कार्यान्वयन की क्षमता रखती है।"
उन्होंने ईरान के दक्षिण खुरासान प्रांत की रणनीतिक स्थिति की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट किया: यह प्रांत, अफ़गानिस्तान के साथ 331 किलोमीटर की साझा सीमा और अफगानिस्तान के चीन से जुड़ाव के कारण इस मुक्त क्षेत्र के लिए एक संपर्क कड़ी और ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में कार्य कर सकता है।
दक्षिण खोरासान के आर्थिक एवं वित्तीय मामलों के महानिदेशक ने इन देशों की पूरक अर्थव्यवस्था का वर्णन करते हुए कहा: चीन, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, पूंजी और प्रौद्योगिकी का आपूर्तिकर्ता ईरान, पारगमन क्षमता, ऊर्जा और उद्योग की क्षमताओं के साथ और अफ़गानिस्तान, खनिज संसाधनों और युवा श्रम शक्ति के साथ एक शक्तिशाली क्षेत्रीय मूल्य श्रृंखला का निर्माण कर सकते हैं। mm